घुडदेवा स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Must Read

घुडदेवा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुडदेवा में स्थानीय परीक्षा परिणाम की घोषणा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्षा अनिता राजपूत, प्राचार्य जयश्री माहुलीकर, वरिष्ठ व्याख्याता आर.के. पात्रे, परीक्षा प्रभारी सीजुवेन्द्र साव एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में की गई।
घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा नवमी में प्रियांशी कंवर ने 84.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्या मनहर 83.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं प्रिया 80 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 11वीं में आन्या ने 66 प्रतिशत के साथ प्रथम, श्वेता ने 65.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा चंचल लहरे ने 63.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्राचार्य एवं समिति अध्यक्षा द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एक दिन पूर्व घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। हाई स्कूल का परिणाम 69.5 प्रतिशत रहा, जबकि हायर सेकेंडरी में कला एवं वाणिज्य संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत तथा विज्ञान संकाय का परिणाम 75 प्रतिशत दर्ज किया गया।


हाई स्कूल परीक्षा में साक्षी ने 88.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक एवं संजना 84.3 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय तथा एरिक एवं शिवानी 82 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। हायर सेकेंडरी में दुर्गेश्वरी ने 84.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, सानिया ने 80.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा प्रतिमा ने 76.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर समिति अध्यक्षा अनिता राजपूत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य जयश्री माहुलीकर ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं तथा अपेक्षित परिणाम न पाने वाले विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन निर्मला प्रसाद द्वारा किया गया।

- Advertisement -
Latest News

आंतरिक शिकायत समितियों को सक्रिय करें सभी विभाग – विजया रहाटकर,देखिए विडिओ

कोरबा, 30 अप्रैल 2026/राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने आज जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर...

More Articles Like This