कोरबा में महिला पर जानलेवा हमला: एक माह बाद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को लगभग एक माह की कड़ी मेहनत, तकनीकी विश्लेषण और सघन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना 27 मार्च 2026 की है, जब पम्पहाउस कॉलोनी निवासी आशा खेवरार सुबह करीब 10:40 बजे काम पर जा रही थीं। इसी दौरान सीएसईबी चौक के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टावर डंप डेटा के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया।
करीब एक महीने तक लगातार जांच, तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और चाकू का कवर बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी:
शक्ति कुमार सहीस (19 वर्ष), निवासी धनवार पारा, कोरबा
एक विधि से संघर्षरत बालक
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा मे शिक्षक की 17 साल के जालसाजी का खुला पोल, DEO की जांच में खुला राज, 254 को बनाया 266,फर्जीवाड़े के दम पर...

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सिस्टम की...

More Articles Like This