लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर जमनीपाली के अध्यक्ष बने लायन विनोद अग्रवाल

Must Read

कोरबा/जमनीपाली। लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक जमनीपाली में हुई, जिसमें वर्ष 2026 – 27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन किया गया । लाॅयन विनोद अग्रवाल छुरी वाले को नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है, जबकि लॉयन दिलीप सेठ को पुन: सचिव और लाॅयन बी एम दुबे काे पुन: कोषाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी गई है ।

लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर के निर्वाचन समिति के अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी ने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ आने वाले कार्यकाल की सेवा योजनाओं पर भी चर्चा की गई ।
नव नियुक्‍त अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2026 – 27 के कार्यकाल में अपना लायंस क्‍लब सेवा कार्यों के नए आयाम स्‍थापिता करेगा और क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं सहित सामाजिक सेवाओं के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा ।
बैठक में बोर्ड ऑफ डाॅयरेक्‍टर्स लॉयन व्‍ही के गुप्‍ता एवं लॉयन भरत अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगामी 2026 – 27 के विभिन्‍न सेवा कार्यों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया और गत वर्ष 2025 – 26 के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला गया ।

इस अवसर पर लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर के अध्‍यक्ष लायन दशरथ शर्मा लॉयन,अनुराधा तिवारी, लॉयन बाबुल दत्‍ता, लॉयन अजय राठौर सहित उपस्थितजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि इनके नेतृत्‍व में लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर नई ऊंचाईयों को प्राप्‍त करेगा तथा सेवा की नई मिशाल स्‍थापित करेगा ।
नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल ने कोरबा में डिस्ट्रिक काॅन्‍फ्रेंस जो 9 और 10 मई को आयोजित में अधिक से अधिक संख्‍या में उपस्थित होने आग्रह किया है ।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा मे शिक्षक की 17 साल के जालसाजी का खुला पोल, DEO की जांच में खुला राज, 254 को बनाया 266,फर्जीवाड़े के दम पर...

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सिस्टम की...

More Articles Like This