कोरबा में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिनों में 68 चालकों पर केस,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में महज दो दिनों के भीतर 68 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन चालक शामिल हैं।


अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई, जहां शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि नशे में ड्राइविंग सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, ताकि खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रह सके।
 पुलिस की अपील:
सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

- Advertisement -
Latest News

🚩 जय श्री राम 🚩कोरबा में 15 से 20 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का आयोजन, 20 अक्टूबर को होगा दशहरा उत्सव और आतिशबाजी,देखिए विडिओ

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में लगातार दूसरे वर्ष भव्य रामलीला...

More Articles Like This