झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई23 बाइक चालकों पर चालान, स्टंटबाजी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने रविवार को झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले बाइक चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने तेज रफ्तार, बिना सायलेंसर, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने तथा शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले 23 बाइक चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला।


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने किया।
रविवार होने के कारण झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान कई युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते, बिना सायलेंसर फर्राटेबाजी करते और तीन सवारी बैठाकर स्टंटबाजी करते पाए गए। इससे आम लोगों और पिकनिक मनाने आए परिवारों की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा पुलिस ने मौके पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई युवक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते भी नजर आए।
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि झोराघाट सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर आगे भी लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना लाइसेंस ड्राइविंग, तीन सवारी और बिना सायलेंसर बाइक चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पाया गया तो वाहन मालिक और परिजनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने कटघोरा police की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पिकनिक स्पॉट और सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की नियमित जांच से सड़क हादसों पर रोक लगेगी और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो (LOGO) डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.5 लाख का इनाम।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अब बना “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल”----00----मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के...

More Articles Like This