हैवान बना पति: शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, गले-पेट पर किए वार; आरोपी गिरफ्तार, तीन मासूम अनाथ

Must Read

कोरबा।पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहामुड़ा में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना में अब यह भी स्पष्ट हुआ है कि आरोपी पति ने पत्नी पर बेहद बेरहमी से हमला किया। गले पर वार करने के साथ-साथ उसके पेट पर भी धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, रमाशंकर यादव (35 वर्ष) अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव (30 वर्ष) के चरित्र पर लंबे समय से संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर उसने पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गले को रेतने के अलावा पेट में भी गहरे कट के निशान देखे गए, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौके पर ही पूर्णिमा की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई है। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद तीनों मासूम अब पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी रमाशंकर यादव को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या (धारा 103) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
क्रूरता की हद पार, समाज के लिए चेतावनी
गले के साथ पेट पर भी किए गए वार इस घटना की भयावहता को और बढ़ाते हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि चरित्र शंका और घरेलू विवाद किस तरह खतरनाक रूप ले सकते हैं।
समाज के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है कि संदेह और आवेश में उठाया गया कदम न केवल एक जिंदगी खत्म करता है, बल्कि पूरे परिवार को बर्बादी की कगार पर ला देता है।

- Advertisement -
Latest News

15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी...

कोरबा -पाली। सुशासन की सरकार में आकांक्षी जिला कोरबा के पाली ब्लॉक के 23 ग्राम पंचायतों के विकास ,बुनियादी...

More Articles Like This