NCC कैम्प में साइबर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दी गई डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

Must Read

कोरबा। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा साइबर यूनिट की टीम सरस्वती स्कूल में आयोजित NCC कैम्प पहुंची। कार्यक्रम में लगभग 700 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।साइबर यूनिट की टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। साथ ही टू-स्टेप वेरिफिकेशन, मजबूत पासवर्ड और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।अधिकारियों ने छात्रों से कहा कि वे स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करें। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े कई उदाहरण देकर बच्चों को समझाया गया कि छोटी सी लापरवाही किस तरह बड़ी ठगी का कारण बन सकती है।

इस अवसर पर साइबर प्रभारी ललित चंद्रा ने कहा कि तेजी से बढ़ते डिजिटल उपयोग के दौर में साइबर सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है और जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। वहीं छात्रों और स्कूल प्रबंधन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।

- Advertisement -
Latest News

पीएम मोदी की अपील के बाद भी जन समस्या निवारण शिविरों में फूंके जा रहे हजारों लीटर ईंधन, प्रदेश के विभिन्न जिलों में उतर...

कोरबा। मिडिल ईस्ट संकट के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ईंधन के उपयोग में कमी लाने...

More Articles Like This