पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार घिरी

Must Read

कोरबा में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया। बालको के परसाभांठा चौक से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘महंगाई शव यात्रा’ निकाली। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री Jaisingh Agrawal सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक शव यात्रा को बाजारों एवं पेट्रोल पंपों तक घुमाया। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने खाद की कमी और किसानों की समस्याओं को भी उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में विफल रही है, जिससे आम जनता परेशान है।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज,मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम...

कोरबा,कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देश पर शहर में सड़क पर घूमने वाले आवारा एवं घुमंतू मवेशियों...

More Articles Like This