विश्व जैव विविधता दिवस : प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा का लें संकल्प — जितेंद्र सारथी, देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता से समृद्ध एक अनमोल धरोहर है, जिसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि कोरबा की हरी-भरी वन संपदा, कल-कल बहती नदियाँ, पर्वत श्रृंखलाएँ, जलाशय और प्राकृतिक पर्यटन स्थल जिले की पहचान हैं। यहां विशालकाय हाथियों का विचरण, दुर्लभ किंग कोबरा, तेंदुआ, भालू सहित अनेक वन्यजीवों की मौजूदगी यह साबित करती है कि यह क्षेत्र जैव विविधता के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है।

जितेंद्र सारथी ने कहा कि जैव विविधता केवल पर्यावरण की सुंदरता नहीं बढ़ाती, बल्कि मानव जीवन के संतुलन, स्वच्छ जल, शुद्ध वायु, खाद्य सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा का आधार भी है। यदि आज हम प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियाँ इस प्राकृतिक वैभव का अनुभव कर सकेंगी।

उन्होंने लोगों से जंगलों की सुरक्षा, जल स्रोतों के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता रखने की अपील की। साथ ही कहा कि वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम लगातार वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में कार्य कर रही है।

आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी वन्यजीव के संकट में होने की स्थिति में स्वयं हस्तक्षेप न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग या विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

विश्व जैव विविधता दिवस पर उन्होंने सभी से प्रकृति, जंगल, जल और वन्यजीवों की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

- Advertisement -
Latest News

डिटर्जेंट और हेयर डाई के पीछे चल रहा था नशे का काला खेल, टूथपेस्ट के डिब्बों में छिपा राज

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक एमजेडयू ने 21 मई, यानी गुरुवार को, विशिष्ट सूचना के आधार पर...

More Articles Like This