झूठी शिकायत साबित होने के बाद भी 6 माह से सील दुकानों का नहीं खुला ताला, व्यवसायियों में आक्रोशन्याय नहीं मिलने पर SDM कार्यालय घेराव की चेतावनी, कलेक्टर से लगाई गुहार,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। बांकीमोंगरा मेन चौक स्थित पांच दुकानों को लेकर दायर किए गए विवादित प्रकरण में शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा की शिकायत को जांच में झूठा पाए जाने के बाद कटघोरा एसडीएम न्यायालय ने मामला खारिज कर दिया है। बावजूद इसके, पिछले छह माह से दुकानों पर लगी सील अब तक नहीं खोली गई है, जिससे पीड़ित व्यवसायियों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा ने बांकीमोंगरा मेन चौक स्थित पांच दुकानों को अपना बताते हुए कटघोरा एसडीएम न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया था। मामले की जांच के दौरान एसडीएम के निर्देश पर लगभग छह माह पूर्व पांचों दुकानों को सील कर दिया गया था।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित व्यवसायी पिछले 27 वर्षों से उक्त स्थान पर व्यवसाय कर रहे हैं और नियमित रूप से अपनी दुकानें संचालित करते आ रहे हैं। जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता का दावा झूठा पाया गया, जिसके बाद कटघोरा एसडीएम न्यायालय ने 15 मई 2026 को प्रकरण को खारिज कर दिया।

हालांकि मामला समाप्त होने के बाद भी दुकानों की सील नहीं खोली गई है। इससे पीड़ित व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि वे पिछले छह महीनों से 40 से 45 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे दुकान लगाकर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

पीड़ित व्यवसायियों ने इस मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि जब न्यायालय द्वारा शिकायत को निराधार मानते हुए प्रकरण खारिज किया जा चुका है, तो फिर दुकानों की सील अब तक क्यों नहीं खोली गई।

इधर, व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला और दुकानों की सील नहीं हटाई गई, तो वे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कटघोरा एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।

- Advertisement -
Latest News

दीपावली से पहले सड़कों पर उतर सकती हैं 40 ई-बसें

कोरबा। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से...

More Articles Like This