चाकू लेकर रील बनाने वाले अमन के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, रील में कहा था : ‘कितने असद को मारोगे, हमारे भी हथियार तैयार’।

Must Read

मेरठ (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में किशोर सूर्या चौहान की हत्या मामले में आरोप उसके कभी जिगरी दोस्त रहे असद पर लगा। बकरीद के दिन सुनियोजित साजिश रचकर हत्या का आरोप असद पर लगा है, जिसके बाद मामले में बड़ा बवाल हुआ और उ.प्र. पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। लगातार मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू युवकों की हत्या के मामले सामने आने से हिन्दू समुदाय में काफी आक्रोश पनप रहा है, ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसने आग में घी डालने का काम किया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो में एक शख्स दोनों हाथ में छुरी लिए नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। साथ ही इस वीडियो में एक कैप्शन लिखा हुआ है। इसमें लिखा है, ‘कितने असद को मारोगे, हमारे भी हथियार हैं हथियार तैयार है।’ वायरल वीडियो में शख्स सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए है। उसमें खून लाल रंग भी लगा हुआ है, जो की रील में खून के धब्बे की तरह दिख रहा है। जिसको लेकर फिर मामले में उबल आ गया गया है।

वीडियो में भड़काऊ एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल :

वहीँ सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में छुरी लेकर घूमता दिखाई दे रहा था। वीडियो के कैप्शन और ऑडियो में कथित तौर पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिससे धार्मिक भावनायें आहत होने और सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका जताई गई है, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने लाठियों से उसकी पिटाई भी की है।

आरोपी की हुई पहचान :

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान 25 वर्षीय अमन पुत्र अशरफ, निवासी हरिनगर, अंगूर वाली मस्जिद के पास, मेरठ के रूप में हुई है। मेरठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ब्रह्मपुरी में बीएनएस की धारा 197(1), 299 और 353(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। सीनियर पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को घटना में शामिल चाकू के साथ कच्चा दगड़ा भूमिया पुल के पास से बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया।

माफी मांगने का सामने आया वीडियो :

गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी अमन कान पकड़कर अपने करतूत के लिए माफी मांगता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसकी दबंगई पूरी तरह गायब नजर आ रही है और वह पुलिस के सामने रहम की गुहार लगाते हुए अपने किए पर पछतावा जताता दिख रहा है। उसकी हालत पस्त है और उ.प्र. पुलिस ने उसका पर्याप्त ईलाज कर दिया है।

- Advertisement -
Latest News

भू अर्जन मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र एसईसीएल द्वारा ग्राम पोरडा, पोरडी तथा कुर्मीभौना में किये जा रहे भू अर्जन से संबंधित समस्याओं...

More Articles Like This