“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान में बड़ी कार्रवाईएक ही दिन में 26 वारंटियों पर शिकंजा, 05 स्थायी वारंटी समेत 21 गिरफ्तारी वारंट तामील

Must Read


कोरबा। जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 स्थायी वारंटी और 21 गिरफ्तारी वारंट तामील किए हैं। कुल 26 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।


इसी अभियान के तहत 04 जून 2026 को पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के बावजूद लगातार फरार चल रहे थे। लगातार निगरानी और योजनाबद्ध कार्रवाई के बाद उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों, फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

🐾 घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा, देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के ग्राम पाली पढ़निया में देर रात एक दुर्लभ एवं संरक्षित वन्यजीव भारतीय पैंगोलिन (कहट) अचानक एक...

More Articles Like This