नगरीय निकाय उपचुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन, तीन नगर पंचायतों में फहराया जीत का परचम”देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर, 4 जून। छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए नगरीय निकाय उपचुनावों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। राज्य की पांच नगर पंचायतों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों पर जीत दर्ज कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वहीं शेष दो नगर पंचायतों में अन्य दलों के प्रत्याशी विजयी रहे। परिणामों की घोषणा 4 जून को मतगणना के बाद की गई।


मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं पार्षदों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, विकास कार्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इन उपचुनावों के लिए 1 जून को मतदान कराया गया था तथा 4 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए

- Advertisement -
Latest News

🐾 घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा, देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के ग्राम पाली पढ़निया में देर रात एक दुर्लभ एवं संरक्षित वन्यजीव भारतीय पैंगोलिन (कहट) अचानक एक...

More Articles Like This