वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती राजरानी अरोरा का निधन, समाज में शोक की लहर

Must Read


कोरबा। अरोरा समाज की वरिष्ठ सदस्य एवं नवीन अरोरा जी की माताजी श्रीमती राजरानी अरोरा जी का शनिवार 6 जून को 85 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाज एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय श्रीमती राजरानी अरोरा जी, योगेश अरोरा एवं राकेश अरोरा जी की माताजी थीं। वहीं अंकित अरोरा (मोंटी), अंशुल अरोरा एवं यश अरोरा की दादी जी थीं। वे अपने सरल स्वभाव एवं पारिवारिक मूल्यों के लिए समाज में सम्मानित थीं।
परिवारजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अंतिम यात्रा दिनांक 7 जून रविवार को प्रातः 10 बजे उनके निवास पुराना पोस्ट ऑफिस गली, बस स्टैंड कोरबा से मोतीसागर पारा कोरबा के लिए निकाली जाएगी।
दुख की इस घड़ी में पूरा अरोरा समाज शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।

- Advertisement -
Latest News

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर फूटा सभापति का गुस्सा: “दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठकर करूंगा काम,देखिए विडिओ

लोकार्पण कार्यक्रमों से दूरी बनाकर महापौर-सभापति ने जताया विरोध, निगम प्रशासन में मचा हड़कंपकोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के...

More Articles Like This