जुआ फड़ चलाने वाले 2 युवक पानी टंकी पर चढ़ेः थाना प्रभारी बोले-पिटाई व पैसे लेने के आरोप निराधार, समझाकर उतारने की कोशिश… देखें वीडियो

Must Read

दोनों युवक जुआ फड़ संचालित करते हैं, पुलिस की रेड से थे नाराज | युवकों का आरोप- पुलिस ने मारपीट कर पैसे लिए । थाना प्रभारी ने आरोपों को नकारा | ग्रामीण बोले जबरन दबिश दी गई।

हरदीबाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस की कार्रवाई से नाराज दो युवक ग्राम नेवसा निवासी रफीक, मोहम्मद और दीपेश निर्मलकर पानी टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या कर लेने की धमकी देने लगे। दोनों युवकों ने पुलिस पर मारपीट करने और पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंच गया है और युवकों को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।



*जुआ फड़ पर कार्रवाई से थे नाराज *

जानकारी के अनुसार, टंकी पर चढ़े दोनों युवक ग्राम नेवसा क्षेत्र में जुआ फड़ चलाने का काम लंबे समय से करते आ रहे हैं। हरदीबाजार पुलिस ने हाल ही में जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर दोनों युवक विरोध स्वरूप पानी टंकी पर चढ़ गए।

* युवकों ने लगाए ये आरोप*

टंकी पर चढ़े युवकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और पैसे भी लिए। उन्होंने आत्महत्या की धमकी देते हुए पुलिस कार्रवाई को गलत बताया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

* थाना प्रभारी ने आरोप नकारे*

वहीं हरदीबाजार थाना प्रभारी ने युवकों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पिटाई और पैसे लेने का आरोप पूरी तरह निराधार है। पुलिस ने नियमानुसार 151 के तहत कार्रवाई की थी।

* ग्रामीणों ने भी उठाए सवाल*

घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने भी पुलिस पर जबरन दबिश देने के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने बेवजह लोगों को परेशान किया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को भी गलत बताया है।

* समझाइश का दौर जारी*

फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। युवकों को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवकों की बात सुनी जाएगी और नियमानुसार जांच की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में बड़ा एक्शन…! सरकारी जमीन पर चल रहे स्कूल की मान्यता रद्द…U-DISE कोड बंद करने की तैयारी…DEO ने लिया बड़ा फैसला

कोरबा, 11 जून। School Recognition Cancelled : कोरबा के शिक्षा जगत में बड़ा प्रशासनिक भूचाल आ गया है। तुलसीनगर स्थित...

More Articles Like This