कोरबा में बड़ा एक्शन…! सरकारी जमीन पर चल रहे स्कूल की मान्यता रद्द…U-DISE कोड बंद करने की तैयारी…DEO ने लिया बड़ा फैसला

Must Read

कोरबा, 11 जून। School Recognition Cancelled : कोरबा के शिक्षा जगत में बड़ा प्रशासनिक भूचाल आ गया है। तुलसीनगर स्थित कौशिल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता जिला शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। जांच में सामने आया कि विद्यालय वर्षों से कथित तौर पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर संचालित किया जा रहा था और प्रबंधन वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा।

मामले की शुरुआत शिकायत के बाद हुई, जिसमें विद्यालय के संचालन और भूमि स्वामित्व को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे। शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। प्रबंधन को कई बार नोटिस देकर भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया, लेकिन कोई वैध प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया गया।

तहसीलदार न्यायालय कोरबा ने भी अपने आदेश में संबंधित भूमि पर निर्माण को अवैध कब्जा और अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला स्तरीय समिति की रिपोर्ट में भी स्कूल के पास नियमानुसार भूमि, भवन और पर्याप्त शिक्षकों की कमी पाई गई।

जांच में शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के कई प्रावधानों के उल्लंघन की बात भी सामने आई। समिति की अनुशंसा के आधार पर शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी है और अब लोक शिक्षण संचालनालय को U-DISE कोड बंद करने की सिफारिश भेजी गई है।

इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल स्कूल में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य को लेकर खड़ा हो गया है। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र का शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और सभी विद्यार्थियों को अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समायोजित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

दीपावली से पहले सड़कों पर उतर सकती हैं 40 ई-बसें

कोरबा। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से...

More Articles Like This