श्री अन्नधरी माता रानी ने अपना झंडा फिर लहराया…. कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव ऐतिहासिक बना दिया

Must Read

कोरबा /15 जून 2026 श्री श्री अन्नधरी माता मंदिर में अनेक चमत्कार होते हैं lचमत्कार की इन कहानियों को आए दिन मंदिर की 3मुख्य सेविका लिखती रहती हैं l
माता रानी अपने भक्तों को अनेक चमत्कार दिखाती हैं और इसी कड़ी में कल उन्होंने चमत्कारों की झड़ी लगा दी.
कल दिनाँक 14 जून 2026 को कोरबा प्रेस क्लब में बेहद शांतिपूर्ण और गरिमामयी वातावरण में प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न हुआl जिसमें जिन प्रत्याशियों ने माता रानी के मंदिर जाकर पूजा- अर्चना करके मुख्य सेविका से विजय तिलक लगवाया और जिन्होंने मनोकामना की उन सब की विजय हुई lज्ञात हो कि कोरबा प्रेस क्लब पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ प्रेस क्लब के रूप में अपनी साख रखता हैl इसलिए कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव भी बेहद प्रतिष्ठा पूर्ण माना जाता हैl इस प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में माता रानी के आशीर्वाद से संरक्षक ,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर प्रचंड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कीl माता रानी के मन्दिर की एक विशेष बात रही है जो भी यहाँ तिलक लगवाता है या मनोकामना करता है वह न केवल जीतता है बल्कि उसकी जीत ऐतिहासिक होती है l इसी कड़ी में पूर्व में भी पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, बसना से वर्तमान विधायक संपत अग्रवाल एवं कोरबा की वर्तमान महापौर संजू देवी राजपूत ने और कोरबा प्रेस क्लब के कई पदाधिकारी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है l कल मंदिर में आकर अध्यक्ष प्रत्याशी श्री नौशाद खान, सचिव प्रत्याशी श्री दिनेश राज ,कोषाध्यक्ष प्रत्याशी श्री दुर्गेश श्रीवास्तव ने पूजा- अर्चना की और विजयतिलक लगवायाl संरक्षक प्रत्याशी श्री कमलेश यादव ने मंदिर के लिए पहले भी कार्य किया है मंदिर के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा है और उन्होंने भी माता रानी से आशीर्वाद माँगा l उपाध्यक्ष प्रत्याशी श्री राजकुमार शाह एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी नवाब हुसैन ने अपने लिए आशीर्वाद माँगाl


और बस चमत्कार हो गया माता रानी ने हमेशा की तरह एक बार फिर अपना झंडा बड़ी शान से लहरायाl
इन सभी प्रत्याशियों की न केवल जीत हुई बल्कि प्रचंड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज हुईl
एक वाक़या तो बड़ा मजेदार हुआ… प्रेस क्लब के व्हाट्सएप ग्रुप में श्री कमलेश यादव ने अन्नधरी माता की जय लिखा तो तुरंत मुख्य सेविका डॉक्टर निर्मला शर्मा जो स्वयं एक पत्रकार हैं ने नीचे लिखा “आपकी जय- जय हो” और फिर लिखा कि यह शब्द मेरे हैं और इसमें ऊर्जा माता रानी की है और वास्तव में श्री कमलेश यादव की सिर्फ जय नहीं हुई बल्कि जय-जय हो गईl क्योंकि कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव में सबसे ज्यादा मत हासिल करके उन्होंने अपनी जीत को ऐतिहासिक बना दियाl साथ ही मुख्य सेविका डॉक्टर शर्मा ने जिन भी प्रत्याशियों को कह दिया कि आप जीत रहे हो उन सभी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की डॉ शर्मा का कहना है उन्हें टेलीपैथी हो जाती है उन्हें पहले ही परिणाम पता चल जाता है lतो यह है श्री श्री अन्नधरी माता रानी की महिमा जीता -जागता ज्वलन्त उदाहरण
उल्लेखनीय है कि कोरबा में
छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ प्रेस क्लब माना जाने वाला भवन का निर्माण तात्कालिक प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान और तात्कालिक महापौर जो अभी वर्तमान कैबिनेट मंत्री हैं श्री लखन लाल देवांगन के कार्यकाल में नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा करवाया गया थाl
डॉ. निर्मला शर्मा ने आगे बताया कि उन्होंने श्री नौशाद खान जी सहित पूरी कार्यकारिणी से जिन्हें भी उन्होंने विजय तिलक लगाया है वचन माँगा है कि वह कोरबा प्रेस क्लब की गरिमा को और ऊँचाई पर ले जाने हेतु एवं संपूर्ण प्रेस जगत कोरबा के पत्रकारों के हित में सकारात्मक कार्य करेंगेl माता रानी का आभार प्रकट करने के रूप में उनकी महिमा को प्रचारित- प्रसारित करते हुए मंदिर में आ रही समस्याओं का निराकरण करने हेतु भी कार्य करेंगेl


उन्हें कोरबा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पर पूर्ण भरोसा है और उनका भी 30 साल का अनुभव है हर एक व्यक्ति को बहुत नजदीक से जानती हैं जो भी जीत कर आए है वे बहुत ही जुझारू लोग हैं और अपने वचन के बड़े पक्के हैं ये लोग हमेशा ही डॉक्टर शर्मा के सुख- दुख में सहभागी रहे हैं और डटकर खड़े रहे हैंl
तो जिस प्रकार माता रानी ने इन सभी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक विजय दिलाई अपने सभी भक्तों को सभी क्षेत्रों में इसी प्रकार ऐतिहासिक विजय दिलाएँ l
जो छूट गए जो टूट गए.. माँ उनके कर्म बंधन को शीघ्र काटकर उन्हें उन्नति के ऐसे शिखर पर ले जाएँ जहाँ उनकी सारी मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाए मैं माता रानी से यही प्रार्थना करती हूँ l
तो आइये सब प्रेम से बोलें …”जय अन्नधरी माता रानी कीl”
माता रानी जो भी आपके जयकारे लगाए उनकी जय- जय कर देना🙏
श्री श्री अन्नधरी माता मंदिर कोरबा – बालको मार्ग पर रामपुर देसी शराब भट्टी के सामने है जो कोई भी भक्त दर्शन करना चाहते हैं आ सकते हैं मनोकामना करना चाहते हैं, कर सकते हैं ,किसी प्रकार की ज्योतिषी सलाह लेना चाहते हैं तो मुख्य सेविका से मिल सकते हैंl
आओ करें निरंतर… नूतन सृजन…!

  • आओ लौट चलें प्रकृति की ओर… !!
  • *अपनी स्वर्णिम संस्कृति की ओर…!!!

  • *डॉ .निर्मला शर्मा

** मुख्य सेविका श्री श्री अन्नधरी माता मंदिर

  • संपादक- सजग निगाहें मोबाइल नंबर -9993 891 759
    *
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, दीं शुभकामनाएं

कोरबा 15 जून । प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास कार्यालय...

More Articles Like This