₹36.73 लाख की जल प्रदाय योजना विस्तार कार्य का भूमिपूजन, मंत्री लखन लाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09 स्थित गौ माता चौक, इमलीडुग्गू में ₹36.73 लाख की लागत से प्रस्तावित जल प्रदाय योजना विस्तार कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि जल प्रदाय योजना के विस्तार से वार्डवासियों को स्वच्छ और सुगम पेयजल उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।


वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार एवं नगर निगम जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को लगातार गति दे रहे हैं। जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा पेयजल संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।
इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने योजना के लिए राज्य सरकार, नगर निगम प्रशासन तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


भूमिपूजन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति और बेहतर होगी तथा लंबे समय से चली आ रही जल संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, छात्रों से कहा….पढ़ाई के साथ खेल में भी बनाएं पहचान

कोरबा 3 अगस्त 2026। कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं को बेहतर...

More Articles Like This