दिनदहाड़े हमला: भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा वार, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित 4 गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल को गरमा दिया। भाजपा के पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। शिव बालक सिंह तोमर अपने भतीजे से मुलाकात करने जिला जेल गए थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात रज्जाक अली से हुई। बताया जा रहा है कि रज्जाक ने तोमर को उसके भतीजे से दूरी बनाने और उसका साथ न देने की नसीहत दी, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि रज्जाक अली और उसके साथियों ने मिलकर तोमर पर रॉड, डंडे और बेसबॉल स्टिक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके घुटने के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान किसी एक आरोपी द्वारा तलवार लाने की बात भी सामने आई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रज्जाक अली सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
घायल शिव बालक सिंह तोमर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे मिलने प्रदेश के मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
वहीं, दूसरी ओर रज्जाक अली ने इस पूरे मामले को महिला संबंधी विवाद से जोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा और रायपुर के जसमीत सिंह छाबड़ा को मिला सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2026,देखिए विडिओ

कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा एवं रायपुर से जुड़े प्रसिद्ध वित्तीय शिक्षाविद् और पर्सनल फाइनेंस कोच जसमीत सिंह छाबड़ा को...

More Articles Like This