कोरबा लौटे डॉ. ध्रुव बनर्जी, बोले – “गरीबों की सेवा ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता”

Must Read


कोरबा। शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. ध्रुव बनर्जी एक बार फिर कोरबा लौट आए हैं। उनके अचानक कोरबा छोड़ने और फिर वापस लौटने को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का दौर चल रहा था। अब पहली बार उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार मनीष जायसवाल को दिए एक विशेष इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी और वापसी की असली वजह बताई।


डॉ. ध्रुव बनर्जी ने कहा कि जीवन में कई अवसर आए, जहां वे दूसरे शहरों में बेहतर संभावनाओं के साथ काम कर सकते थे, लेकिन कोरबा की जनता और यहां के मरीजों का प्यार उन्हें बार-बार अपनी ओर खींचता रहा। उन्होंने कहा कि कोरबा ने उन्हें पहचान दी है और यहां के लोगों का स्नेह उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।
विशेष बातचीत में डॉ. बनर्जी ने कहा, “मैं गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा के उद्देश्य से फिर कोरबा लौटा हूं। चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। जब भी किसी जरूरतमंद मरीज को राहत मिलती है, वही मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।”
उन्होंने बताया कि कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। डॉ. बनर्जी ने कहा कि लोगों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास को बनाए रखना उनका लक्ष्य है।
गौरतलब है कि डॉ. ध्रुव बनर्जी कोरबा के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में गिने जाते हैं और उनका क्लिनिक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में संचालित है।
अब आखिर डॉ. ध्रुव बनर्जी कोरबा छोड़कर क्यों गए थे और फिर क्यों लौट आए? इसकी पूरी कहानी जानने के लिए देखिए पत्रकार मनीष जायसवाल के साथ उनका यह विशेष इंटरव्यू।

- Advertisement -
Latest News

रायपुर : चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव...

755 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव...

More Articles Like This