CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद…! काला झंडा दिखाने की थी तैयारी…

Must Read

गरियाबंद, 17 जून। Black Flag Protest : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गरियाबंद दौरे से पहले जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा को पुलिस ने उनके निवास पर नजरबंद कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की ओर से काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए सुखचंद बेसरा को घर पर ही नजरबंद कर दिया।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा निगरानी बढ़ा दी गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नजरबंद किए जाने की घटना के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बता सकता है, जबकि प्रशासन इसे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम मान रहा है।

- Advertisement -
Latest News

वेदांता ने रचा इतिहास…! BSE-NSE पर एक साथ 4 स्वतंत्र कंपनियां लिस्ट…भारतीय कॉरपोरेट जगत में नया रिकॉर्ड

मुंबई, 17 जून। Vedanta Demerger: वेदांता समूह ने आज भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी...

More Articles Like This