अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सामूहिक योग साधना

Must Read

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ,भारतीय योग संस्थान एवं अग्रवाल सभा कोरबा का संयुक्त आयोजन

कोरबा।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं अग्रवाल सभा कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम 21 जून रविवार को प्रातः 6:00 बजे से 7:45 बजे तक श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दर्री रोड, कोरबा में आयोजित होगा।

इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान, कोरबा की जिला प्रधान श्रीमती आभा अग्रवाल एवं उनके सहयोगी शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। योग गीत एवं योग नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

आयोजकों ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया है।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष जेसी त्रिलोकी नाथ बजाज एवं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कोरबा नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: टी.पी. नगर में आधी रात को 5 गुमटियों में लगाई आग, भारी आर्थिक नुकसान; पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

कोरबा: टी.पी. नगर में आधी रात को 5 गुमटियों में लगाई आग, भारी आर्थिक नुकसान; पुलिस से सख्त कार्रवाई...

More Articles Like This