फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी – आरोपी विवेक डडसेना गिरफ्तार….

Must Read

जांजगीर चांपा

पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ 19.06.26

  • फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी – आरोपी विवेक डडसेना गिरफ्तार
  • गिरवी रखने का झांसा देकर बेची गाड़ी, पैसे मांगने पर दिया फर्जी चेक – सायबर तकनीकी से पकड़ा गया आरोपी
  • आरोपी विवेक डडसेना पिता लक्ष्मीप्रसाद डडसेना, निवासी ग्राम करनौद थाना बिर्रा

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कार की खरीदी- बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने सायबर तकनीकी के आधार पर धर दबोचा। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

क्या है पूरा मामला

दिनांक 27.05.2026 को प्रार्थी चंद्रप्रकाश जायसवाल निवासी सर्वमंगला नगर, दुरपा कोरबा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21.10.2024 को उसने आरोपी विवेक डडसेना पिता लक्ष्मीप्रसाद डडसेना, निवासी ग्राम करनौद थाना बिर्रा से फॉर्च्यूनर वाहन क्र. CG 11 BN 1748 को गिरवी रखने/बिक्री करने का 20 लाख रुपये में सौदा किया था।

आरोपी ने उक्त वाहन को अन्य व्यक्ति के पास बेच दिया। जब प्रार्थी ने सौदे की रकम वापस मांगी तो आरोपी ने फर्जी चेक थमा दिया। चेक बाउंस होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

त्वरित मामला दर्ज, सायबर तकनीकी से पकड़ा आरोपी

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 267/26 धारा 318(4) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आज दिनांक 19.06.2026 को उसे उसके सकुनत से हिरासत में लिया।

आरोपी ने जुर्म स्वीकार किए जाने से कब्जे से चेकबुक एवं मोबाइल फोन जप्त

पूछताछ में आरोपी विवेक डडसेना ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चेकबुक एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी को आज ही विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की अपील

वाहन खरीदी-बिक्री में रकम देने से पहले वाहन के दस्तावेज और मालिकाना हक की पूरी जांच कर लें। बड़े लेन-देन बैंक के माध्यम से करें और किसी भी संदेह पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्र.आर. सुनील सिंह, आर. श्याम राठौर, प्रकाश द्विवेदी एवं थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest News

Korba Breaking: तेज रफ्तार बाइक की ठेले से भिड़ंत, निगम कर्मी की मौके पर दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाईपास मार्ग पर हुआ हादसा, मृतक की पहचान बालको निवासी सुनील गुप्ता के रूप...

More Articles Like This