महाराष्ट्र के विधायक पहुंचे छत्तीसगढ़, धान खरीदी व्यवस्था का करेंगे अध्ययन,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र से आए विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र के विधायक छत्तीसगढ़ में किसानों के धान की सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था का अध्ययन करने आए हैं।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देशभर में अपनी पारदर्शी और व्यवस्थित धान खरीदी प्रणाली के लिए जाना जाता है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीद, भुगतान व्यवस्था तथा संग्रहण और प्रबंधन की प्रक्रिया को समझने के लिए महाराष्ट्र के जनप्रतिनिधि प्रदेश के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल राज्य में संचालित धान खरीदी केंद्रों, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं तथा खरीदी प्रक्रिया की कार्यप्रणाली का अवलोकन करेगा। इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और कृषि क्षेत्र में किए गए नवाचारों की भी जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों के जनप्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ आकर यहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे राज्यों के बीच बेहतर अनुभवों का आदान-प्रदान होगा और किसानों के हित में नई पहल को बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -
Latest News

मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला में कैनवास पर उतरीं बच्चों की कल्पनाएं

जगदलपुर 04 अगस्त 2026/बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सकारात्मक छवि को कला के माध्यम से वैश्विक...

More Articles Like This