Korba Breaking: तेज रफ्तार बाइक की ठेले से भिड़ंत, निगम कर्मी की मौके पर दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

Must Read

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाईपास मार्ग पर हुआ हादसा, मृतक की पहचान बालको निवासी सुनील गुप्ता के रूप में हुई

कोरबा। Korba Bike Accident शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर निगम के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाईपास मार्ग की है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार एक ठेले से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

https://www.instagram.com/reel/DZxxqp0Teua/?igsh=bm0zNXFmcDk2Nzg4

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेला चालक टीपी नगर से अपना ठेला लेकर बुधवारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ठेले से जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान बालको निवासी सुनील गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नगर निगम में सहायक प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।

- Advertisement -
Latest News

सेवा संकल्प अभियान 2026 , सेवा मेरा योगदान , जशपुर में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने लिया हिस्सा, नशामुक्त समाज का दिया...

जशपुरनगर,  जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जशपुर नगर...

More Articles Like This