सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले

Must Read

कोरबा। पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित सिंधी कॉलोनी में शुक्रवार देर रात चोरी की कोशिश के दौरान ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सिंधी समाज के सिंधु भवन में चोरी की नीयत से घुसा एक शातिर चोर पकड़े जाने के डर से छज्जे से कूद गया। इस दौरान छज्जा रेलिंग समेत टूटकर नीचे खड़ी XUV 300 कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शोर सुनकर बाहर निकले लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार 19 जून की रात करीब 11:40 बजे कान्हा दास महंत अपने कुछ साथियों के साथ सिंधु भवन पहुंचा था। बताया जा रहा है कि आरोपी भवन में चोरी करने के इरादे से छज्जे के सहारे अंदर दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ गई। खुद को घिरता देख कान्हा दास महंत घबरा गया और भागने के लिए जल्दबाजी में छज्जे से नीचे कूदने लगा।भागने की कोशिश में छज्जा रेलिंग सहित भरभराकर टूट गया और उसका भारी मलबा सीधे नीचे खड़ी XUV 300 कार पर आ गिरा। तेज आवाज से पूरा मोहल्ला जाग गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को भागने से पहले ही दबोच लिया।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसने आरोपी को हिरासत में ले लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि कान्हा दास महंत इलाके का शातिर चोर है, जो अपने 4 से 5 साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। मोहल्लेवासियों के अनुसार वह पहले भी कई बार चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसकी गतिविधियां नहीं रुकीं। आरोप है कि यह गिरोह नशे की लत पूरी करने के लिए मंदिरों, सामाजिक भवनों और अन्य स्थानों को निशाना बनाता रहा है।घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

- Advertisement -
Latest News

मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला में कैनवास पर उतरीं बच्चों की कल्पनाएं

जगदलपुर 04 अगस्त 2026/बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सकारात्मक छवि को कला के माध्यम से वैश्विक...

More Articles Like This