अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

Must Read

बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान : गोपाल मोदी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा यह विश्वभर में भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का गौरव बढ़ा रहा है।

शिविर में छत्तीसगढ़ प्रभारी, पतंजलि योगपीठ की जया मिश्रा ने योगाभ्यास का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Latest News

खाद्य विभाग अलर्ट प्रदेश मे एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर डेयरी और होटलो की बढी निगरानी

बालोद ,06अगस्त । प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर...

More Articles Like This