कोरबा मे आरक्षित वर्ग कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन, लंबित मांगों पर जताई नाराजगी,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार 22 जून को कोरबा में कर्मचारियों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्युत कंपनियों में आरक्षण संबंधी नियमों के पालन, पदोन्नति में आरक्षित वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा तथा लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।


संघ का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा आरक्षण एवं अन्य संगठनात्मक मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कोरबा सहित विभिन्न जिलों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि कई बार ज्ञापन और वार्ता के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।


संघ के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया था, लेकिन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण पुनः आंदोलन शुरू करना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 6 जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने शासन एवं विद्युत कंपनी प्रबंधन से आरक्षण नियमों के अनुरूप पदोन्नति प्रक्रिया लागू करने, लंबित प्रकरणों का निराकरण करने तथा आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
JB News Korba
मनीष जायसवाल
कोरबा

- Advertisement -
Latest News

खाद्य विभाग अलर्ट प्रदेश मे एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर डेयरी और होटलो की बढी निगरानी

बालोद ,06अगस्त । प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर...

More Articles Like This