बारिश के बाद हाईवे बना ‘फिश मार्केट’, सड़क पर बहकर आईं मछलियां, पकड़ने उमड़ी लोगों की भीड़,देखिए विडिओ

Must Read

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। तेज बारिश से नाले और खेत लबालब भर गए। जब पानी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर बहने लगा, तो उसके साथ बड़ी संख्या में मछलियां भी सड़क पर आ गईं।

मछलियों को सड़क पर तड़पता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कोई हाथों से मछलियां पकड़ने लगा, तो कोई जाल और बाल्टी लेकर मौके पर पहुंच गया। कुछ ही देर में हाईवे का दृश्य किसी ‘फिश मार्केट’ जैसा नजर आने लगा। कई लोगों ने इस अनोखे नजारे का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि इस दौरान सड़क पर भीड़ लगने से यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान हाईवे पर सावधानी बरतने और सड़क पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है।

JB News Korba Chhattisgarh

- Advertisement -
Latest News

Korba Breaking : 33% भागीदारी का दावा, लेकिन एल्डरमैन में सिर्फ 2 महिलाएं… विपक्ष बोला, ‘वादे और हकीकत में बड़ा फर्क

कोरबा।  सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देने का दम भरने वाली सरकार अब अपने...

More Articles Like This