करंट लगने से 61 वर्षीय महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Must Read

कोरबा। जिले में करंट लगने से एक 61 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नीरा देवी के रूप में हुई है, जो डेंगू नाला के पास की निवासी थीं।बताया जा रहा है कि घर के बाहर खंभे के पास अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि करंट लगने की वजह क्या थी।

- Advertisement -
Latest News

Korba Breaking : 33% भागीदारी का दावा, लेकिन एल्डरमैन में सिर्फ 2 महिलाएं… विपक्ष बोला, ‘वादे और हकीकत में बड़ा फर्क

कोरबा।  सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देने का दम भरने वाली सरकार अब अपने...

More Articles Like This