मीरा रिसोर्ट की बर्थडे पार्टी बनी खूनी संघर्ष, कैंपर से कुचलकर युवक की मौत; आरोपी तुषार ढांढा फरार, 15 दिन में चौथी हत्या,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में शुक्रवार देर रात जन्मदिन की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब विवाद के दौरान एक युवक की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपका निवासी उज्जवल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी तुषार ढांढा वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे दीपका के गरुणनगर से 20 से 25 युवक ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन मनाने मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान शराब के नशे में किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन से उज्जवल सिंह को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के संबंध में रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस वारदात के साथ ही पिछले 15 दिनों में कोरबा में हत्या की यह चौथी घटना सामने आई है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

(नोट: पुलिस की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं।)

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में बर्थडे पार्टी बनी मौत की पार्टी: बोलेरो कैंपर से दोस्त को कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

कोरबा। जिले में जन्मदिन की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं। दीपका निवासी 36 वर्षीय उज्जवल कुमार...

More Articles Like This