मीरा रिजॉर्ट हत्याकांड का मुख्य आरोपी तुषार ढांडा गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर भी जब्त,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए चर्चित हत्याकांड में कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया गया है। मामले में थाना उरगा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर आरोपी तुषार ढांडा और उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया।

रिजॉर्ट से बाहर निकलने के बाद सड़क पर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपी तुषार ढांडा अपने बोलेरो कैंपर वाहन में बैठा और गुस्से में वाहन उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल उज्ज्वल को उसके साथियों ने तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है तथा प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

JB News Korba Chhattisgarh
✍️ मनीष जायसवाल | JB News

- Advertisement -
Latest News

अनुभवी शिक्षक बनेंगे देश के गुरुओं के मेंटर / एमआईटीआरए-एनएमएम पोर्टल से शिक्षकों को मिलेगा मेंटरिंग और पेशेवर सहयोग

कोरबा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देश की शिक्षण व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप मजबूत और प्रभावी बनाने...

More Articles Like This