प्रेस क्लब कोरबा में हुए आयोजन में सीएसपी और यातायात पुलिस सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी हुए शामिल…..

Must Read

Korba. 1 जनवरी से यातायात पुलिस कोरबा के द्वारा 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है जिसके तहत अलग-अलग दिन अलग-अलग थीम पर जागरूकता अभियान यातायात पुलिस कोरबा के द्वारा चलाया जा रहा है इसी कड़ी में प्रेस क्लब कोरबा में ई-रिक्शा चालक संघ की उपस्थिति में वाहन चालकों को ड्रेस का वितरण किया गया।
इस खास अवसर पर सीएसपी कोरबा श्री चौहान एवं यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर सहित अन्य स्टाफ एवं कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे,।

इसके अलावा ई-रिक्शा चालक एवं मालिक संघ के पदाधिकारी भी इस खास अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समस्त उपस्थित ई-रिक्शा चालकों को अतिथियों के कार्यक्रमों से ड्रेस का वितरण किया गया। साथ ही मतदाता दिवस और सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई। श्री चौहान ने उपस्थित ई रिक्शा चालकों से सड़क सुरक्षा को लेकर बनाए गए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने आग्रह किया।

कार्यक्रम को कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित कर उपस्थित रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनसे आग्रह किया कि वह आम जनता के साथ सौहार्द्र तरीके से पेश आए और आम जनता का विश्वास अर्जित करें। अतिथियों ने कहा कि चालक स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें साथ ही आम जनों से भी यातायात नियमों का पालन करने उन्हें जागरुक करते रहें। यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर ने बताया कि 31 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह का समापन होगा। इससे पहले प्रतिदिन यातायात पुलिस कोरबा परिवहन विभाग कोरबा और कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।

- Advertisement -
Latest News

दीपावली से पहले सड़कों पर उतर सकती हैं 40 ई-बसें

कोरबा। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से...

More Articles Like This