सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, सख्त कानून बनाने की मांग,देखिए विडिओ

Must Read

झज्जर। हरियाणा के झज्जर में सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और अभद्र कंटेंट के विरोध में समाजसेवी अनिल धनक के नेतृत्व में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्त निगरानी, प्रभावी कंटेंट फ़िल्टर लागू करने और अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस तरह का कंटेंट युवाओं और बच्चों पर गलत प्रभाव डाल रहा है, इसलिए इसे रोकना समय की आवश्यकता है।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सोशल मीडिया को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने की मांग उठाई।

- Advertisement -
Latest News

हाथ में छाता, बारिश के बीच सड़कों पर उतरीं मेयर… जलभराव वाले इलाकों में अधिकारियों को मौके पर ही दिए सख्त निर्देश

कोरबा।  कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच जब कई इलाके जलभराव से जूझ रहे थे, तब महापौर श्रीमती...

More Articles Like This