कोरबा: जिला अस्पताल की कैंटीन के पास निकला जहरीला नाग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते बिलों में पानी भर जाने से सांप आबादी वाले क्षेत्रों में निकल रहे हैं। इसी कड़ी में जिला अस्पताल की कैंटीन के समीप एक जहरीला नाग दिखाई देने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी के निर्देश पर टीम सदस्य शुभम निषाद मौके पर पहुंचे। सबसे पहले लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके बाद पूरी सावधानी के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित थैले में रखा गया।


रेस्क्यू के बाद नाग को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
इस अवसर पर जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं, न ही उसे मारने या पकड़ने का प्रयास करें। तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और आमजन दोनों सुरक्षित रह सकें।
रेस्क्यू हेल्पलाइन:
📞 8817534455
📞 7999622151

- Advertisement -
Latest News

इरकॉन व राइट कंपनी और रेलवे प्रबंधन की वादाखिलाफी से कृष्णा नगर के वार्डवासियों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी,देखिए विडिओ

दीपका//कोरबा:-दीपका गेवरा-पेंड्रा रेल लाइन से जोड़ने वाली कृष्णा नगर में एसईसीएल के कोयला लदान (कोल लोडिंग) हेतु बिछाई जा...

More Articles Like This