काम पूरा…भुगतान अधूरा…! बारिश में भी नहीं झुके JJM ठेकेदार…रायपुर में जोरदार प्रदर्शन,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर, 06 जुलाई। मूसलाधार बारिश के बीच रायपुर की सड़कों पर उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब जल जीवन मिशन (JJM) के तहत काम कर रहे ठेकेदार लंबित भुगतान की मांग को लेकर बारिश में ही प्रदर्शन करने उतर आए। भीगते हुए घंटों तक चले इस विरोध ने न सिर्फ विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, बल्कि ठेकेदारों की नाराजगी भी खुलकर सामने आ गई।

प्रदर्शनकारी ठेकेदारों का आरोप है कि उन्होंने महीनों पहले परियोजनाओं का काम पूरा कर दिया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से मुलाकात और ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

बारिश के बीच नारेबाजी करते हुए ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि भुगतान में लगातार हो रही देरी से जल जीवन मिशन के कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

इस बीच, बरसते पानी में हुए प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ठेकेदार भीगते हुए अपनी मांगों पर अड़े नजर आ रहे हैं। अब निगाहें प्रशासन और संबंधित विभाग पर टिकी हैं कि ठेकेदारों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है और लंबित भुगतान कब तक जारी किया जाता है।

- Advertisement -
Latest News

अनुभवी शिक्षक बनेंगे देश के गुरुओं के मेंटर / एमआईटीआरए-एनएमएम पोर्टल से शिक्षकों को मिलेगा मेंटरिंग और पेशेवर सहयोग

कोरबा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देश की शिक्षण व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप मजबूत और प्रभावी बनाने...

More Articles Like This