ई-मालखाना से बदलेगी पुलिसिंग की तस्वीर, रायपुर के गुढ़ियारी थाने में नई डिजिटल व्यवस्था की शुरुआत…

Must Read

  • गुढ़ियारी थाना में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ
  • डिजिटल पंजीयन और बारकोड आधारित ट्रैकिंग से आसान होगा प्रबंधन
  • केस प्रॉपर्टी को खोजने और कोर्ट में पेश करने में लगेगा कम समय
  • कमिश्नरेट के सभी थानों में जल्द लागू करने की तैयारी

रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट के गुढ़ियारी थाना में सोमवार को ई-मालखाना प्रणाली की शुरुआत की गई। इस आधुनिक व्यवस्था का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला और एडिशनल कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले ने किया। इस पहल का उद्देश्य थानों में जब्त सामग्री के प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। इससे पहले इस प्रणाली की शुरुआत कोतवाली थाना में की जा चुकी है और अब इसे अन्य थानों में भी लागू करने की तैयारी चल रही है।

डिजिटल सिस्टम से आसान होगा प्रबंधन
ई-मालखाना प्रणाली के तहत जब्त सामग्रियों का डिजिटल पंजीयन किया जाएगा और प्रत्येक वस्तु पर बारकोड लगाया जाएगा। इससे सामग्री की पहचान और लोकेशन ट्रैक करना बेहद आसान हो जाएगा। डेमो के दौरान अधिकारियों को रैकवाइज सामग्री रखने, रिकॉर्ड अपडेट करने और ट्रैकिंग सिस्टम की पूरी जानकारी दी गई। इस प्रणाली के लागू होने से पहले पूरे मालखाने का भौतिक सत्यापन कर सामग्री को A1, A2, B1, B2 श्रेणियों में वैज्ञानिक तरीके से व्यवस्थित किया गया।

केस प्रॉपर्टी की ट्रैकिंग होगी तेज और सटीक
अधिकारियों के अनुसार पहले किसी केस से जुड़ी सामग्री को ढूंढने और कोर्ट में प्रस्तुत करने में काफी समय लगता था, लेकिन अब डिजिटल प्रणाली से यह प्रक्रिया बेहद तेज और सटीक हो जाएगी। ई-मालखाना के माध्यम से सामग्री की आवक-जावक, हैंडलिंग और रिकॉर्ड की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इससे चेन ऑफ कस्टडी को सुरक्षित बनाए रखने में भी मदद मिलेगी और जांच की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

अन्य थानों में भी जल्द होगा विस्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रणाली को कमिश्नरेट के सभी थानों में लागू करने की योजना बनाई गई है। गुढ़ियारी थाना में सफल शुरुआत के बाद आने वाले दिनों में शेष 19 थानों में भी इसे लागू किया जाएगा। यह पहल पुलिस प्रशासन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता के भरोसे को भी बढ़ाएगी।

- Advertisement -
Latest News

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा: नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 20 चालकों पर कार्रवाई,देखिए विडिओ

कोरबा। सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। विशेष जांच अभियान के दौरान जिलेभर में 20 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा […]

More Articles Like This