15 किलो प्रेशर कुकर IED, रॉकेट लॉन्चर और मोर्टार सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त।
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक बड़ा डंप बरामद किया गया। बरामद सामग्री में लगभग 15 किलो का प्रेशर कुकर IED, रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार तथा अन्य विस्फोटक और नक्सली उपयोग की सामग्री शामिल है।
सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाकर इस सामग्री को अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते इस डंप की बरामदगी से नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे अभियानों से नक्सल संगठन कमजोर हो रहे हैं और उनके संसाधनों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल बरामद सामग्री को सुरक्षित जब्त कर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।















