JB News | कोरबा | मनीष जायसवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी को आंदोलन और हड़ताल करने का अधिकार है, लेकिन विरोध-प्रदर्शन हमेशा मर्यादित और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि जिस तरह कश्मीर में पत्थरबाजी होती है, उसी तरह अब वह भी पत्थरबाजी पर उतर आई है। यह उनकी बौखलाहट का परिचायक है।”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध दर्ज कराने के लिए संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके अपनाए जाने चाहिए। हिंसा और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शांतिपूर्ण और मर्यादित विरोध की आवश्यकता पर बल दिया।
— JB News, कोरबा, छत्तीसगढ़
रिपोर्ट: मनीष जायसवाल















