पेपर लीक पर सख्ती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार,देखिए विडिओ

Must Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को गंभीरता से लेने और इस पर सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने पेपर लीक मामले को बड़ी गंभीरता से लिया है। भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो, इसके लिए उन्होंने सख्त कदम उठाए हैं।”


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल युवाओं के हितों की रक्षा करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार के सख्त फैसलों से परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा प्रतिभाशाली युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिलेंगे।

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This