कोरबा में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरियों से ₹18,800 नकद जब्त,देखिए विडिओ

Must Read

JB News | कोरबा | मनीष जायसवाल

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत मानिकपुर चौकी पुलिस ने जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से ₹18,800 नकद जब्त किया है।

जब्ती पत्रक के अनुसार यह कार्रवाई 22 जुलाई 2026 को रात लगभग 9:30 बजे की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास एवं फड़ से कुल ₹18,800 नकद बरामद किया। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा तैयार जब्ती पंचनामा में जब्त की गई राशि का विवरण दर्ज है। मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाई है।

JB News, कोरबा, छत्तीसगढ़
रिपोर्ट: मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This