मुरारका गली की जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, लोगों ने की तत्काल मरम्मत की मांग,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। शहर के मुरारका गली क्षेत्र की सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसी समस्याएं बारिश के मौसम में अन्य स्थानों पर भी दुर्घटनाओं का कारण बनी हैं।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन गड्ढों में कई बाइक सवार गिर चुके हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण पैदल चलने वाले, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि मुरारका गली की सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने और सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के...

More Articles Like This