सादगी पूर्ण माहौल में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने जमा किया नामांकन , प्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे साथ…….

Must Read

कोरबा जिला कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने सादगी पूर्ण माहौल में अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के साथ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल थे। पर्चा भरने के बाद मीडिया से रूबरू होकर दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं ने अपनी पार्टी के महापौर प्रत्याशी की जीत का दावा किया।

इस अवसर पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने निकाय चुनाव में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम मशीन पर गड़बड़ी की आशंका जताते कहा कि जिस ईवीएम मशीन पर वोट होने हैं, उसमें बीजेपी ने पूरी व्यवस्था की है कि गड़बड़ी हो, क्योंकि एक ही मशीन में पार्षद और महापौर को वोट देने हैं तो मतदाता कंफ्यूज होंगे ही। कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी ने कहा कि जनता को हर संभव विकास की सौगात दी जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

खाद्य विभाग अलर्ट प्रदेश मे एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर डेयरी और होटलो की बढी निगरानी

बालोद ,06अगस्त । प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर...

More Articles Like This