कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती, 11 पर कार्रवाई, ₹22 हजार का जुर्माना,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात थाना कोरबा ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 11 नाबालिग मोटरसाइकिल और स्कूटी चलाते हुए पकड़े गए, जिनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने सभी 11 नाबालिग वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹22,000 का समन शुल्क लगाया। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे भविष्य में नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का मोटर वाहन न चलाने दें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण भी है। इसलिए जागरूकता अभियान के साथ-साथ ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी ही दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

- Advertisement -
Latest News

चक्रवात ‘अर्नब’ का तांडव: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का रेड अलर्ट जारी

आषाढ़ और सावन के बाद मॉनसून की विदाई के समय भी देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज...

More Articles Like This