छत्तीसगढ़ में विकसित भारत-जी-राम (VB-GRAM) योजना लागू, श्रमिकों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-जी-राम (VB-GRAM) योजना पूरे देश में लागू कर दी गई है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में योजना की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी गई।


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को एक वर्ष में 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, पहले मनरेगा के तहत मिलने वाली ₹261 प्रतिदिन की मजदूरी बढ़ाकर ₹300 प्रतिदिन कर दी गई है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 318 प्रकार के विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना का विकास, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने से जुड़े कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत-जी-राम (VB-GRAM) योजना ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और गांवों की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

- Advertisement -
Previous article
Next article
कोरबा की बड़ी खबरें | आज रात LIVE | JB News Korba | Manish Jaiswal नमस्कार! आप देख रहे हैं JB News Korba, मैं हूं मनीष जायसवाल। आज रात के इस विशेष लाइव बुलेटिन में हम लेकर आए हैं कोरबा और छत्तीसगढ़ की बड़ी और अहम खबरें, जिनका असर सीधे आम जनता पर पड़ता है। जिले में प्रशासनिक गतिविधियों से लेकर कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों, जनसमस्याओं और ताज़ा घटनाक्रम तक हर बड़ी खबर पर रहेगी हमारी पैनी नजर। अगर आप कोरबा की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक देखना चाहते हैं, तो अभी हमारे चैनल JB News Korba को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपनी राय Comment में जरूर लिखें। बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि शुरू होने जा रहा है “कोरबा की बड़ी खबरें – आज रात LIVE”। JB News Korba | Manish Jaiswal हैशटैग: #JBNews #JBNewsKorba #Korba #KorbaNews #Chhattisgarh #BreakingNews #Live #ManishJaiswal #KorbaLive #CGNews https://www.youtube.com/live/nQmdZzUeKOY?si=iroZe-tCIvF41Efn
Latest News

माँझीपारा किसान चौपाल में पहुँचे कलेक्टर, एग्रीस्टेक पंजीयन और फसल बीमा पर दिया जोर

कोरबा, 06 अगस्त 2026। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न संस्थानों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ग्राम पंचायत तानाखार...

More Articles Like This