माँझीपारा किसान चौपाल में पहुँचे कलेक्टर, एग्रीस्टेक पंजीयन और फसल बीमा पर दिया जोर

Must Read

कोरबा, 06 अगस्त 2026। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न संस्थानों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ग्राम पंचायत तानाखार के ग्राम माँझीपारा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान चौपाल में पहुँचे। उन्होंने चौपाल की व्यवस्थाओं, किसानों के पंजीयन की प्रगति और कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का अब तक पंजीयन नहीं हुआ है, उनकी पहचान कर डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर जल्द पंजीयन पूरा कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

फसल बीमा योजना से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने तथा उन्हें फसल बीमा का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कृषि विभाग की सभी किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी कृषक चौपाल के माध्यम से प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुँचाई जाए। योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर सीईओ प्रतीक जैन, एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा सहित कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में विकसित भारत-जी-राम (VB-GRAM) योजना लागू, श्रमिकों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार,देखिए विडिओ

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-जी-राम (VB-GRAM) योजना पूरे...

More Articles Like This