सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

Must Read
  • झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था, हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई; दोस्त की भी गई जान, तीन घायल

प्रयागराज/झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने बड़े भाई अली अहमद, जो झांसी जेल में बंद है, उससे मिलने जा रहा था। दुर्घटना में उसके एक दोस्त की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पांच युवक कार से झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते झांसी जा रहे थे। पूंछ थाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार के बीच सड़क पर अचानक जानवर का आ जाना बताया जा रहा है।

- Advertisement -
Previous article
कोरबा की बड़ी खबरें | आज रात LIVE | JB News Korba | Manish Jaiswal नमस्कार! आप देख रहे हैं JB News Korba, मैं हूं मनीष जायसवाल। आज रात के इस विशेष लाइव बुलेटिन में हम लेकर आए हैं कोरबा और छत्तीसगढ़ की बड़ी और अहम खबरें, जिनका असर सीधे आम जनता पर पड़ता है। जिले में प्रशासनिक गतिविधियों से लेकर कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों, जनसमस्याओं और ताज़ा घटनाक्रम तक हर बड़ी खबर पर रहेगी हमारी पैनी नजर। अगर आप कोरबा की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक देखना चाहते हैं, तो अभी हमारे चैनल JB News Korba को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपनी राय Comment में जरूर लिखें। बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि शुरू होने जा रहा है “कोरबा की बड़ी खबरें – आज रात LIVE”। JB News Korba | Manish Jaiswal हैशटैग: #JBNews #JBNewsKorba #Korba #KorbaNews #Chhattisgarh #BreakingNews #Live #ManishJaiswal #KorbaLive #CGNews https://www.youtube.com/live/nQmdZzUeKOY?si=iroZe-tCIvF41Efn
Next article
Latest News

खरौद के गढ़वा तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत, ग्रामीणों को तालाब से दूर रहने की हिदायत

जांजगीर – चांपा। ग्राम खरौद स्थित गढ़वा तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल...

More Articles Like This