उरगा थाना से 100 मीटर दूर तेज रफ्तार कार पलटी, बाल-बाल बचे चार युवक

Must Read

शुक्रवार शाम हुआ हादसा, नशे में वाहन चलाने की चर्चा; एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

कोरबा :-  उरगा थाना से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार में चालक समेत चार युवक सवार बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक नशे की हालत में थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है,
हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। कार में सवार सभी युवकों को मामूली चोटें आईं और उनकी जान सुरक्षित बच गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क पर राहगीरों और अन्य वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि कार किसी राहगीर की चपेट में आती या किसी भारी वाहन के नीचे पहुंच जाती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
नशे के खिलाफ अभियान के बावजूद नहीं थम रही लापरवाही
कोरबा पुलिस द्वारा ‘सजग कोरबा–सतर्क कोरबा’ अभियान के साथ नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग नशे की हालत में वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और अपनी तथा दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं।
हादसे की सूचना के बाद उरगा पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया और उनका मुलाहिजा कराया। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई,
यह हादसा एक बार फिर संकेत देता है कि नशे में वाहन चलाने की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। शुक्रवार शाम हुआ यह हादसा भले ही बिना बड़ी जनहानि के टल गया, लेकिन क्षतिग्रस्त कार देखकर दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

- Advertisement -
Latest News

सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप...

कोरबा। 62 वर्षीय सविता जायसवाल की मौत के बाद इलाज को लेकर उठे सवालों ने शिवाय हॉस्पिटल को कटघरे...

More Articles Like This