बेंगलुरु। साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपने फिल्मों के प्रमोशनल इवेंट्स से दूरी बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने अपना यह नियम तोड़ दिया।
नयनतारा ने इवेंट के दौरान बताया कि वह प्रमोशनल कार्यक्रमों में इसलिए कम नजर आती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह इस तरह के इवेंट्स में बहुत अच्छी नहीं हैं। हालांकि, इस बार यश की एक फोन कॉल ने उनका फैसला बदल दिया। यश के आग्रह पर नयनतारा ‘Toxic’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुईं।
नयनतारा की इस खास एंट्री ने इवेंट की लाइमलाइट अपने नाम कर ली। सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी और यश के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
‘Toxic’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
यश की एक कॉल पर नयनतारा का ‘नो प्रमोशन’ नियम तोड़ना अब फिल्म ‘Toxic’ के सबसे चर्चित प्रमोशनल मोमेंट्स में शामिल हो गया है।















