मंत्री लखनलाल देवांगन ने मनाया हरेली तिहार, प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Must Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अटल नगर, नवा रायपुर में हरेली तिहार के अवसर पर आयोजित पारंपरिक पूजा के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने कृषि उपकरणों एवं पर्व से जुड़ी परंपराओं का सम्मान करते हुए पूजा-अर्चना की।


मंत्री देवांगन ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कामना की कि हरेली का यह पर्व प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा किसानों की मेहनत सफल हो।

- Advertisement -
Latest News

समितियों की 80 फीसदी तैयारी पूरी, पंडालों से मंदिरों तक सजावट तेज / 11 अक्टूबर से देवी आराधना, शहर में अनेक स्थानों पर दुर्गा...

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही कोरबा शहर देवी आराधना के रंग में रंगने की तैयारी में...

More Articles Like This